🔥 जागतोली मिनी स्टेडियम पर सियासी घमासान!🔥
🚩 दशज्युला पट्टी में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विधायक आशा नौटियाल ने पूर्व विधायक मनोज रावत पर साधा निशाना
📍 रुद्रप्रयाग। दशज्युला पट्टी के निर्माणाधीन जागतोली मिनी स्टेडियम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पूर्व विधायक मनोज रावत पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्य करवाए हैं, तो उन्हें जनता के सामने रखकर बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल सवाल उठाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा भी जनता के सामने रखना चाहिए।
⚡ जागतोली मिनी स्टेडियम का निर्माण बना सियासत का अखाड़ा!
अब सवाल यह है कि विकास के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी इस जुबानी जंग में जनता को क्या जवाब मिलेगा?
#Rudraprayag #JagatoliMiniStadium #Kedarnath #AshaNautiyal #ManojRawat #BJP #Congress #UttarakhandPolitics #विकास_की_सियासत
Rudraprayag, Rudraprayag | Oct 13, 2026