Public App Logo
होटल में पुलिस का छापा, 4 युवतियां और 1 युवक पकड़े गए, कुछ युवक कूदकर फरार मुरैना के सैयद नहर के पास स्थित होटल कृष्णा पैलेस में सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई सीएसपी दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 4 युवतियों और 1 युवक को पकड़ा गया, जबकि कुछ युवक पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल से कूदकर फरार हो गए। फरार युवकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में संचालित गतिविधियों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - Gwalior Gird News