महुआडांड़: महुआडार प्रखंड के दोना ग्राम में मंगलवार शाम 4:00 बजे जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत
जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत महुआडार प्रखंड के दोना ग्राम में मंगलवार की शाम 4:00 बजे हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान दोना ग्राम निवासी टोबीयस बृजिया के रूप में की गई है ।घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना के अनुसार वन विभाग महुआडार की टीम हाथी से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दोनों ग्राम के जंगल में निकल चुकी है।