राशमि: बारु ग्राम पंचायत में सड़क बनी तालाब, वार्ड 1 में जलभराव से आमजन बेहाल
पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारु के वार्ड नंबर 1 स्थित मुसलमान मोहल्ले में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। बारिश होते ही यह पूरा मोहल्ला तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे आम लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाली और सड़क का निर्माण न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इस गंदगी औ