दमयंती नगर: सागौनी बीट में जंगली मांस की सूचना पर पहुंचे पत्रकार से मारपीट, जान बचाकर भागे, वीडियो सामने
दमोह। सागोनी वन परिक्षेत्र की मझगुआखेड़ा बीट में बुधवार शाम 7 बजे जंगली जानवर का मांस पकाने की सूचना पर पहुंचे पत्रकार से मारपीट का मामला सामने आया है। फोटो-वीडियो बनाने पर करीब 15 लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की। पत्रकार खेतों के रास्ते बेलखेड़ी पहुंचकर डायल 112 को सूचना दी। मामले में कुछ वनकर्मियों सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।