Public App Logo
भोजपुर (आरा) के माटी के लाल और तेलंगाना के पूर्व डीजीपी (DGP) विनय कुमार सिंह ने आज 4 जुलाई 2026 को अरवल जिला सर्किट हाउस में एक बड़ी बैठक कर ग्रामीण राजनीति को बदलने का शंखनाद कर दिया है। साल 2011 से लगातार गांव-गांव जाकर समाज कल्याण और जागरूकता अभियान चला रहे विनय कुमार सिंह ने अब पंचायतों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक नया नारा दिया है— "अबकी बार मुखिया ईमानदार"।हर पंचायत से जुड़ेंगे 3 जांबाज साथीइस मुहिम को जमीन पर उतारने के लिए एक विशेष टीम बनाई जा रही है। लक्ष्य साफ है— हर पंचायत से 3 ऐसे ईमानदार और कर्मठ लोगों को जोड़ा जाएगा जो गांवों में बदलाव की कमान संभालेंगे।मनोज कुमार यादव बने अरवल जिला अध्यक्षइस नई शुरुआत के साथ ही पूर्व DGP विनय कुमार सिंह ने रेलमैन सूत्रधार मनोज कुमार यादव पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें अरवल जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोज कुमार यादव अब अरवल जिले में इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे और पंचायत स्तर पर टीम का गठन करेंगे।चेंजमेकर विनय कुमार सिंह की इस मुहिम से अब बिहार की पंचायत स्तर की राजनीति में खलबली मचना तय है।#ArwalNews #VinayKumarSingh Public ki Awaz Public Ki Awaz - News #MukhyaImandariAbhiyan #ManojKumarYadav #BiharPolitics #SocialChange #GramPanchayat - Arwal News