सोरांव: मऊआइमा इलाके के मरखामऊ में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मरखामऊ गांव में गुरुवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ित दीपक कुमार गौतम पुत्र स्व. छेदीलाल ने पड़ोसी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई।