#किंग_ऑफ़_उत्तराखंड_कहने_वाला #जग्गा_गिरफ्तार
#ऋषिकेश_पुलिस ने क्षेत्र में #खौफ का #पर्याय बने और #खुद को किंग ऑफ #उत्तराखंड बताने वाले #गिरोह के #सरगना #जगजीत उर्फ #जग्गा और उसके #दो साथियों को #गिरफ्तार कर #सलाखों के पीछे भेज दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संगठित अपराधों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत ऋषिकेश पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 'KING OF उत्तराखण्ड' लिखा बोर्ड भी बरामद किया है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी तुषार बोरा ने बताया कि जगजीत उर्फ जग्गा अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में एक संगठित गिरोह चला रहा था। यह गिरोह भूमि और पारिवारिक विवादों में जबरन हस्तक्षेप कर लोगों को डराने-धमकाने, अवैध वसूली, फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने, घरों में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने जैसे संगीन अपराधों में लिप्त था। गिरोह का खौफ इतना था कि आमजन शिकायत करने से भी कतराते थे। गैंग लीडर जग्गा और उसके साथियों के खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 के बीच 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सक्षम न्यायालय से अनुमोदन प्राप्त कर कोतवाली ऋषिकेश में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। जगजीत उर्फ़ जगा के साथियों की पहचान प्रणव उर्फ राघव बत्रा एवं दीपेश कुमार के रूप में हुई है। मामले में नामजद चौथे आरोपी रवि गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।