🚨 BREAKING NEWS | निरमंड में तेंदुओं का खौफ
घर के लेंटर पर पहुंचा तेंदुआ, कुत्ते को जबड़ों में दबोचा! CCTV में कैद खौफनाक मंजर
कुल्लू के निरमंड से सामने आया है तेंदुओं के आतंक का खौफनाक CCTV वीडियो।
रात करीब 11 बजकर 26 मिनट पर गागनी गांव में दो तेंदुओं ने अमर चंद के घर के बाहर मौजूद कुत्ते को दोनों तरफ से घेर लिया।
एक तेंदुआ लोहे की सुरक्षा ग्रिल फांदकर सीधे घर के लेंटर पर पहुंच गया, जबकि दूसरा तेंदुआ दूसरे गेट के बाहर मौजूद रहा।
कुत्ता जान बचाकर भागा, लेकिन तेंदुए ने उसे अपने जबड़ों में दबोच लिया। तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले जाने लगा और इसी दौरान छलांग लगाते हुए दोनों लोहे की ग्रिल से टकरा गए।
गनीमत रही कि कुत्ता तेंदुए के मुंह से छूट गया।
अमर चंद के शोर मचाने पर दोनों तेंदुए मौके से भाग निकले।
ग्रामीणों के अनुसार, अमर चंद के खेतों के साथ लगते क्षेत्र में तेंदुओं ने लंबे समय से अपना बसेरा बना रखा है और यहां पहले भी कई बार तेंदुए देखे जा चुके हैं।
घटना के बाद पूरे गागनी गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने तथा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की गुहार लगाई है।
🔴 बड़ा सवाल
अगर अगली बार तेंदुआ किसी घर में घुसकर इंसान को निशाना बनाए तो?
🎥 देखिए CCTV में कैद तेंदुए के हमले का पूरा खौफनाक मंजर।
#BreakingNews #Kullu #Nirmand #Gagni #LeopardAttack #Leopard #CCTVFootage #HimachalPradesh #HimachalNews #KulluNews #NirmandNews #Wildlife #LeopardInVillage #ViralVideo #CCTV #Himachal #ABNNews
Kullu, Kullu | Aug 13, 2026