नावकोठी: नावकोठी में स्कूली बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय सोमवार को बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
नावकोठी में प्रखंड स्तरीय मंडे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायत के कुल 91 बच्चों ने हिस्सा लिया। वर्ग 3 से 12वीं तक के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गौरतलब हो के इससे पूर्व संकुल स्तर पर आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई यहां से चयनित बच्चों जिला में जाएंगे।