गुना नगर: हड्डीमील में भारी बारिश से घरों में भरा 5 फीट पानी, आजाद समाज पार्टी ने खुदाई मशीन से निकासी शुरू की
गुना। मंगलवार, 11 अगस्त शाम 4 बजे हुई तेज बारिश से हड्डीमील-जगन्नपुर चक में हालात बिगड़ गए। कई घरों में करीब 5 फीट तक पानी भर गया, जिससे परिवार घरों से बाहर निकलकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। घरों के पास करीब 50 फीट ऊंची दीवार खड़ी होने से पानी की निकासी बाधित हो गई सूचना पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ढिल्लो मौके पर पहुंचे।