खोदावंदपुर: खोदावंदपुर प्रखंड की दौलतपुर पंचायत के वार्ड संख्या-05 में शनिवार को सांप के डसने से एक विवाहिता की मृत्यु
खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के वार्ड संख्या-05 में सांप के डसने से शनिवार को एक विवाहिता की मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान दौलतपुर निवासी अर्जुन दास की पुत्री साजन कुमारी (25) के रूप में हुई है। साजन कुमारी का विवाह रोसड़ा-मिर्जापुर निवासी मुकेश दास से हुआ था और उनका एक लगभग तीन वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार है।