जोकीहाट: जोकीहाट में बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में 3 मामले दर्ज, FIR की गई
Jokihat, Araria | Aug 15, 2026 जोकीहाट के चकई गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने छापेमारी कर तीन मामलों का खुलासा किया। विभाग के अनुसार, अलग-अलग जगहों पर अवैध तरीके से बिजली उपयोग और मीटर बाईपास किए जाने के मामले मिले। जांच के दौरान तार और अन्य सामान जब्त किए गए। कनीय विद्युत अभियंता के आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।