बिहारीगंज: ईपीएफ के नाम पर वेतन कटौती की आशंका, सफाईकर्मियों ने काम किया बंद
बिहारीगंज नगर पंचायत में ईपीएफ और वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को सफाईकर्मियों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया। कर्मियों का आरोप है कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है और ईपीएफ खाता खोले बिना राशि काटने की बात कही जा रही है। सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने से संक्रमण का खतरा भी बताया। स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया।