बरेली: 50 हजार का सीट कवर बोरे में भरकर ठेले से ले गए चोर, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
बरेली के कोतवाली इलाके में दुकान के बाहर रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का सीट कवर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सीट कवर और वारदात में इस्तेमाल ठेला बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को इस्लामिया मार्केट में दुकान के सामने से सीट कवर का एक नग चोरी हो गया