चंदौसी: मुरादाबाद चंदौसी मार्ग पर नींद की झपकी आने से दो कारों के बीच हुई भिड़ंत
बनियाठेर क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12:00 बजे करीब मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग पर नींद की झपकी आने से क्वालिस कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्विफ्ट चालक सिकंदर सिंह निवासी रेवाड़ी हरियाणा चंदौसी की ओर जा रहे थे, जबकि क्वालिस चालक सरजीत निवासी स्वार रामपुर मुरादाबाद की ओर जा रहे थे।