सहार: सहार में युवाओं के खिलाफ नशे का ‘महाअभियान’, संघर्ष सेवा समिति ने सैकड़ों छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
Sahar, Bhojpur | Sep 30, 2026 युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ संघर्ष सेवा समिति की ओर से मंगलवार को +2 उच्च विद्यालय, सहार के प्रांगण में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवा छात्र शामिल हुए। अभियान के दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी छात्रों को नशा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। छात्रों ने