चक्रधरपुर: दुर्गा पूजा से पहले बाटा रोड और प्रमुख बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग
दुर्गा पूजा का त्योहार नजदीक आते ही चक्रधरपुर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी हैl वहीं, शहर के पवन चौक, बाटा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, कपड़ा पट्टी, तंबाकू पट्टी समेत अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैl