चरपोखरी: खाद की किल्लत पर पीरो-चरपोखरी में सियासी संग्राम, नेताओं ने खोला मोर्चा
पीरो और चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। खाद की उपलब्धता और कथित मनमानी कीमत को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार की शाम 4:00 के करीब पूर्व प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार सहित कई नेताओं ने खाद की समस्या को नराजगी जताई।