नाथनगर: श्रीरामपुर स्थित घर में 50 लीटर देसी शराब मिली, पुलिस की दबिश पड़ते ही जोगी मंडल फरार
अवैध शराब के खिलाफ नाथनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने श्रीरामपुर में एक घर पर छापेमारी कर करीब 50 लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब का कथित धंधेबाज जोगी मंडल मौके से फरार हो गया।