कुशलगढ़: कुशलगढ़ में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, छोटी सरवा में जुटे दिग्गज और कार्यकर्ता
आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को छोटी सरवा खेल मैदान में ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों, गांव-गांव जनसंपर्क, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, क्षेत्रीय