केवटी रनवे: सिंहवाड़ा-केवटी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, केवटी प्रखंड के भ्रष्टाचार पर की स्थानीय शिकायत
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शनिवार को मधुबनी के बलाट गांव में जेल में मृत रौशन कुमार यादव के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इस दौरान सिंहवाड़ा के सिमरी चौक और केवटी के रनवे चौक पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मिथिला परंपरा के अनुसार उन्हें पाग, चादर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रशांत किशोर ने बिहार के विकास की बाते की