खैरादोहर पंचायत सचिवालय मे दो दिनो से चल रहा है, एस आई आर जनसुनवाई शिविर
परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू -- झारखण्ड राज्य मे चल रहे एस आई आर की प्रक्रिया अब धीरे धीरे अपने मंज़िल के करीब पहुंचने वाला है, चुकी इसी माह 19 अक्टूबर क़ो फ़ाइनल मतदाता सूची जारी किया जायेगा, जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है, मतदाता और अपने नाम के लेकर चिंतित नजर आ रहे है,उधर जिले नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत प्रखंड सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे एस आई आर कार्य निष्पादन काफ़ी सराहनीय देखने क़ो मिल रहा है, हलाकि कहीं कहीं मतदाता अपने दस्तावेज के अभाव मे बहुत ज्यादा परीशान भी देखें जा रहे है, नौडीहा बाजार प्रखंड के खैरादोहर पंचायत सचिवालय मे दो दिनो से चल रहे एस आई आर जनसुनवाई शिविर मे पदाधिकारी के साथ साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया पति राजेश्वर राम पंचायत समिति संतोष यादव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज़ आलम समाजसेवी सुहैल हक स्वयं सेवक जीतेन्द्र कुमार, विजय राम काफ़ी सक्रिय रह कर मतदाता क़ो सहयोग कर रहे है, जिसे काफ़ी हद तक मतदाता का विसंगति हुए गड़बड़ी मे सुधार हो रहा है
Garhwa, Garhwa | Oct 4, 2026