कोलायत: कोलायत क्षेत्र में कातरों का कहर, किसानों की चिंता बढ़ी, कृषि विभाग से सर्वे और नियंत्रण की मांग की
कोलायत क्षेत्र में इन दिनों खेतों में ‘कातरों’ यानी बालदार सुंडी के बढ़ते प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हदां क्षेत्र के आसपास के गांवों से लेकर गजनेर क्षेत्र तक कई खेतों में यह कीट बड़ी संख्या में दिखाई दे रहा है और फसलों की हरी पत्तियों को तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। किसानों के अनुसार कातरों के हमले से फसल की पत्तियां छेद-छेद होकर छलनी हो रही हैं