जबलपुर: रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की जबाली पेपर्स फैक्ट्री में निकला 5 फीट लंबा सांप, सर्पमित्र ने किया बचाव
जबलपुर। रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जबाली पेपर्स फैक्ट्री में बुधवार शाम 8 बजे हड़कंप मच गया, जब फैक्ट्री परिसर में करीब 5 फीट लंबा सांप देखा गया। सांप को देखते ही फैक्ट्री कर्मचारियों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्र अंकित सेंगर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। अंकित सेंगर ने बताया कि सांप जहर