शाहबाद: नदी ने रोका रास्ता, तड़पती गर्भवती को ट्रैक्टर से कराया पार
Shahbad, Baran | Aug 14, 2026 भैंसासुर नदी उफान पर आने से स्टेट हाईवे-130 पर आवागमन बाधित हो गया। हलावनी निवासी गर्भवती राजेश बाई गुर्जर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन दुपहिया वाहन से केलवाड़ा ले जा रहे थे, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण रास्ते में रुकना पड़ा। युवक चेतन प्रजापति ने ट्रैक्टर रुकवाकर गर्भवती को सुरक्षित नदी पार कराई। केलवाड़ा उप जिला अस्पताल में महिला ने बेटी को जन्म दिया।