किशनगंज: ओवरटेक करते समय पिकअप और सेना के वाहन में भिड़ंत, चालक हुआ घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर समरानिया के पास ओवरटेक करने के दौरान पिकअप और सेना के वाहन में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में पिकअप चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल समरानियां पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।