सहारनपुर: सहारनपुर में वृहद स्तर पर चल रहा एंटी रेबीज अभियान, 52 वार्डों को कवर कर 35,000 कुत्तों का हुआ टीकाकरण
भारत सरकार के वर्ष 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य के क्रम में नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में सहारनपुर नगर निगम द्वारा, अब तक 52 वार्डों को पूरी तरह से कवर करते हुए लगभग 35,000 श्वानों (आवारा कुत्तों) का एंटी रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है।