विधालय में 9:20 बजे देर नहीं, 3 बजे भेंट नहीं
विद्यालय गेट के पास बच्चे सड़क किनारे खरे होकर विद्यालय खुलने का कर रहे हैं इंतजार
सैटेलाइट चैनल रफ़्तार मिडिया व भारतवर्ष लाइव--- मो० दानिस ख़ान
शिवहर- शिवहर जिला के विभिन्न कार्यालय या स्कूल में 10 बजे देर नहीं 3 बजे भेंट नहीं का कहावत सत्य होता दिखाई दे रहा है
एक बार फिर शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय गुड़हनी, के शिक्षक/कर्मचारीयों ने शिक्षा व्यवस्था एवं शिवहर प्रशासन की औचक निरीक्षण वाले भ्रमण एवं शिक्षा विभाग के आलसी का पोल खोलता हुआ यह तस्वीर है, जहां विद्यालय बन्द होने के कारण लगभग 60-70 बच्चे सड़क किनारे खरे होकर विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
बच्चे समय पर स्कूल नहीं आए तो उसको स्कूल में प्रवेश नहीं होने दिया जाता है यहां तो शिक्षक/कर्मचारी ही समय से नदारद है
शिवहर में जितनी सक्रिय जिला के सामान्य प्रशासन के पदाधिकारी है चाहे वह जिलाधिकारी का कार्यालय हो या एडीम का कार्यालय या एसडीएम का या पुलिस महकमे के पदाधिकारियों का कार्यालय इन सभी प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यालय सुबह अपने समय पर खुलते हैं और पदाधिकारी लोग अपने समय पर आते हैं यहां तक की शाम को 5 बजे तक ही रहता है ड्यूटी टाइम लेकिन इन लोगों का कार्यालय में काम व्यस्तता के कारण अक्सर देर रात्रि 10 बजें तक अपने काम पुरी इमानदारी से करते हैं
लेकिन इसी जिला में सामान्य प्रशासन के पदाधिकारी को छोड़कर बाद बाकी चाहे वह प्रखण्ड हो या अंचल या शिक्षा विभाग की इन सभी कार्यालय में इनके कर्मचारी समय से नदारद रहते हैं वहीं यह गुरहनी स्कूल की तस्वीर सारी व्यवस्था खासकर शिक्षा विभाग शिवहर एवं शिक्षा प्रखंड पदाधिकारी के कार्यशैली पर प्रश्न उठा रहें हैं
*क्या विद्यालय खुलने या बंद हो ने का कोई समय निर्धारीत है या नहीं है अगर समय है तो इमानदारी से जांच कर इस विधालय के सभी कर्मचारी चाहे वह शिक्षक हो या प्रधानाध्यापक सभी को तुरंत निलंबित कर देना चाहिए इससे प्रशासन की विश्वसनीयता लोगों में गहरी होगी और इससे आलसी पदाधिकारीयों एवं शिक्षकों में खौंफ उत्पन्न होगा जिससे वे लोग सही समय पर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करेंगे*
*सैटेलाइट चैनल रफ़्तार मिडिया जिला संवाददाता मो० दानिस ख़ान*