टीकमगढ़ में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने समय पर मानदेय का भुगतान न होने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में पदस्थ बीसीएम (ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर) हरिशंकर प्रजापति की पुनः बहाली की मांग को लेकर शिकायत की।