राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने राजगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड में पौधारोपण किया
राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 11:00 करीब पौधारोपण किया। इस दौरान उनके साथ सांसद रोडमल नागर, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।