हरदोई। थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना उर्फ निजामुद्दीन पुत्र हबीब, निवासी ग्राम लाभी, थाना बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
मारपीट व गाली-गलौज के मामले में आरोपी गिरफ्तार
बेहटा गोकुल पुलिस ने की कार्रवाई, 29 मई की घटना में दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक 29 मई 2026 को मुजमापुर निवासी इस्माइल खां पुत्र इब्राहिम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुन्ना उर्फ निजामुद्दीन समेत 18 नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 180/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान मामले में धारा 105 BNS की बढ़ोतरी भी की गई।
जांच के क्रम में थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने नामजद आरोपी मुन्ना उर्फ निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थाना लोनार के थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल अंकित दुबे तथा थाना बेहटा गोकुल के कांस्टेबल मुस्ताक अहमद और कांस्टेबल मयंक दुबे शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
Bilgram, Hardoi | Aug 14, 2026