डीग: निकाय चुनाव में हार पर विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला, कहा- 'चहेतों को टिकट, असली कार्यकर्ताओं की अनदेखी'
Deeg, Bharatpur | Sep 30, 2026 नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री एवं डीग-कुम्हेर के पूर्व विधायक विश्वेंद्र सिंह ने पार्टी संगठन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भरतपुर-डीग कांग्रेस में हार के लिए दोनों जिलाध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराया और प्रदेश नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं।