1 से 3 अक्टूबर तक आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज
★ 3500 खिलाड़ियों का निबंधन, 230 स्कूल शामिल
खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन दिनों तक एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, कराटे, खो-खो, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, साइकिलिंग समेत विभिन्न खेलों में मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जाएगा।