दतिया नगर: नदी में कूदने जाती युवती को डायल 112 टीम ने बचाया
दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर डायल-112 की तत्परता से एक युवती की जान बच गई। युवती सिंध नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरबी टीम महज 5 मिनट में मौके पर पहुंची और महिला की मदद से युवती को सुरक्षित पकड़कर नदी में कूदने से रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, डायल-112 पर इवेंट आईडी POL15082601497 के जरिए सूचना मिली थी।