गिरिडीह: आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक की छिनतई, बुलेट सवार 3 युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के समीप शुक्रवार रात करीब नौ से दस बजे के बीच बुलेट सवार तीन युवकों द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।