नानपारा: रामपुर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां, नशा न करने की दिलाई शपथ
नवाबगंज। क्षेत्र के रामपुर स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।