नवगछिया: चार साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि, बोला- ‘पापा को जला दिया’
राहुल की हत्या के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार के दौरान दर्दनाक मंजर सामने आया। महज 4 वर्षीय बेटे अंकित ने पिता राहुल को मुखाग्नि दी। घर लौटकर मासूम ने मां विभा देवी से रोते हुए कहा, “मम्मी, पापा को जला दिया।” यह सुनकर मां फफक पड़ी।परिवार ने किसी पर सीधे आरोप नहीं लगाया है। परिजनों का कहना है कि हत्या के अगले सुबह पुलिस एक बार भी घर नहीं पहुंची।