बंजरिया: तारा हॉस्पीटल के सामने एनएच पर दो ट्रकों की भिड़ंत में जटवा के एक चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई
तारा हॉस्पीटल के सामने एनएच पर दो ट्रक की भिड़ंत में जटवा के एक चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे तत्काल हॉस्पीटल ले गई, जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जटवा के मेराजुल हक का पुत्र अफ्ताव आलम था। वह बुधवार शाम को ही अपने घर से ट्रक लेकर निकला था,तभी उसकी ट्रक आगे चल रहे ट्रक से जोरदार ठोकर लग गई,जहां मृत हो गई।