आंवला: आंवला में कॉलेज बस विवाद में छात्र पर जानलेवा हमला, सुलह के बहाने बुलाकर ईंट से सिर फोड़ा, मां समेत 3 पर केस दर्ज
आंवला में कॉलेज बस की सीट विवाद में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्र अभिनव चौहान पर जानलेवा हमला हुआ है। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हर्षउदय सिंह, उसकी मां रजनी और यश चौहान समेत कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।