Public App Logo
-#सिरमौर --Paonta Sahib Scissor Attack Case | ₹10 विवाद में युवक पर हमला, अब परिवार को मिल रही धमकी हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में ₹10 के विवाद को लेकर हुए कैंची हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोप है कि हेयर ड्रेसर द्वारा युवक के पेट में कैंची मारने के बाद अब पीड़ित परिवार पर मामला दबाने और पुलिस केस न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ लोग वकील के साथ उनके घर पहुंचे और ₹10,000 देकर समझौता करने का दबाव बनाया। साथ ही पुलिस में जाने पर धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में अब सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में उतर आए हैं। लोगों ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज करने और धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। #PaontaSahib #HimachalNews #CrimeNews #ScissorAttack #BreakingNews #HimachalPradesh #PaontaNews #HindiNews #LatestNews #CrimeUpdate - Himachal Pradesh News