Public App Logo
पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज शुक्रवार को सबदरखाल के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। - Pauri News