हाथरस: सदर के हनुमान गली में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद किए, दिल्ली से बेचने के जुड़े तार
सदर क्षेत्र के हनुमान गली में मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार शाम 4:30 बजे के लगभग सदर एसडीएम एवं पुलिस ने एक दुकान व व्यापारी के घर से 19 कुंतल से अधिक के सिक्के बरामद किए छापेमारी के दौरान घर से लगभग 6 दर्जन से अधिक कट्टे बरामद हुए जानकारी अनुसार व्यापारी बैंक से भारी मात्रा में सिक्के निकलता था और उन्हें दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर 3 से 4% पर बेचता था