बांसगांव: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक को गगहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बन्धवां गांव निवासी एक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर भगा ले गया।