🇮🇳 जमुई में गूंजा देशभक्ति का जयघोष! 🇮🇳
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जमुई जिले के सभी 10 प्रखंडों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, जीविका दीदियां और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए।
झाझा में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने यात्रा का नेतृत्व किया, जबकि जमुई में अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हुए। चकाई में विधायक सावित्री देवी और राजद नेता विजय शंकर यादव भी मौजूद रहे।
🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है। 🇮🇳
#हरघर_तिरंगा #HarGharTiranga #TirangaYatra #Jamui #JamuiNews #BiharNews #देशभक्ति #तिरंगा_यात्रा #चकाई #झाझा #जमुई #Bihar #IndianFlag #Patriotism #SevanTakNews
Sono, Jamui | Aug 12, 2026