बोकारो बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय सेक्टर 9 में, जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव जी के, दिशा निर्देशानुसार, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की जयंती पूरे सम्मान के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, गांधी जी के त्याग, तपस्या,और वर्षों तक जेल की यातना सहने, घर परिवार छोड़ कर राष्ट्र की आजादी के लिए किये गए अप्रतिम बलिदान के कारण ही आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं। जहां एक ओर हम उनकी जयंती मना कर, हम उनके बलिदान को याद करते हैं वहीं, दूसरी ओर ये दुर्भाग्य की बात है,कि गांधी जी की हत्या करने वाले के विचार धारा के लोग ही आज सत्ता में हैं, जिनकी विद्वेष पूर्ण नीति, हिंदू मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने की नीति के कारण आज देश में अराजक स्थिति पैदा हो गई है। देश में भाई चारा के विचार को समाप्त कर नफरत का विचार धारा को फैलाया जा रहा है, लेकिन हम उनके सत्य अहिंसा के मार्ग को ही, उनका मूल मंत्र मानते हैं, ब्रह्मास्त्र मानते हैं, जिनके बल पर हमें वर्षों की गुलामी से आजादी मिली। वर्तमान सरकार की नीति के कारण,देश आर्थिक रूप से कंगाली की स्थिति में खड़ी है, देश की तमाम पूंजी, धन दौलत को कुछ खास लोगों के हाथों में देकर पुनः देश को गुलाम बनाने की साजिश हो रही है। जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने अपने प्रेषित वक्तव्य में कहा कि देश , गांधी जी के त्याग और बलिदान को नहीं भूल सकता है, गांधी जी जैसे महापुरुष भारत में पैदा हुए,ये भारत के लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। इस अवसर पर गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए, युवा राजद के प्रदेश महा सचिव जितेंद्र नारायण यादव, महा नगर अध्यक्ष रामजीत यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, पूर्व युवा राजद जिला अध्यक्ष संतोष गिरी ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी का सत्य अहिंसा का सिद्धांत पूरे विश्व में प्रासंगिक है,और आज पूरा विश्व गांधी जी को सम्मान और श्रद्धा की दृष्टि से देखते हैं, जो हमारे लिए फक्र और सम्मान की बात है। इस अवसर पर वरिष्ठ राजद नेता सीताराम यादव, महिला राजद जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी महतो, रमाकांत साह, मनोज यादव, संजय राय, हरेन्द्र सिंह राहुल धोनी, राजेश यादव, रामप्रवेश चौधरी, वकील यादव, अंश कुमार,सहित दर्जनों नेता एवम् कार्यकर्ता शामिल थे।