पिछोर: पिछोर में खोड़ रोड पर नई हॉस्पिटल के पास विधायक के निज सचिव ने युवा टीम के साथ किया वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे पिछोर के खोड़ रोड स्थित नई हॉस्पिटल के पास स्वामी ब्रह्मानंद महाराज पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के निज सचिव राजेश लोधी अपनी युवा टीम के साथ पहुंचे और पौधे लगाए। वृक्षारोपण के बाद सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।