महागामा: महागामा के रेफरल सह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
Mahagama, Godda | Aug 11, 2026 रेफरल अस्पताल महागामा में मंगलवार को चिकित्सक सीमा होरो के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर खालिद अंजुम ने उन्हें साल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर खालीद ने कहा कि सीमा होरो एक कर्तव्य निष्ठ एवं समर्पित चिकित्सक रही है।