आबू रोड: आबूरोड के मावल रिको ग्रोथ सेंटर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची
आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के मावल ग्रोथ सेंटर स्थित रोड नंबर 12 पर बीती शाम चाय की थड़ी के पीछे खुले नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवक चाय की थड़ी से घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण उसकी तलाश में मौके पर पहुंचे।