सिरसागंज: नगर में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का मातमी जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं के बीच कर्बला के शहीदों को किया गया याद
सिरसागंज नगर में मंगलवार को चेहल्लुम अवसर पर मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। यह आयोजन अकीदत, अनुशासन और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस नगर बाजार के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर शांतिपूर्वक आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में मातमी रस्में अदा की गईं।